वजन बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

दोस्तों अगर आप वजन बढ़ाने के लिए ज्यादा खाना खा रहे हैं ना तो आप एक्चुअली अपना वजन और ज्यादा कम कर रहे हैं। जी हां क्योंकि जब आप बिना डाइजेशन को ठीक किए ज्यादा खाना ठोसते रहते हैं तो पेट पर लोड बढ़ता है। डाइजेस्टिव फायर और ज्यादा कमजोर होती है और न्यूट्रिएंट्स का अब्सॉर्प्शन होने की जगह वेस्ट होकर वह ऐसे ही बाहर निकल जाते हैं। आज मैं आपको सिर्फ तीन घर की चीजें बताऊंगा जो कि अगर आप 45 दिन तक सही तरीके से ले लें, तो आपका वजन नेचुरली और हेल्दी तरीके से बढ़ना शुरू हो जाएगा।

और ब्लॉग को पूरा और ध्यान से देखिएगा क्योंकि ब्लॉग के एंड में मैं आपको तीन लाइफस्टाइल रूल्स भी बताऊंगा क्योंकि अगर आप फॉलो नहीं करेंगे तो ये तीनों फ़ूड्स क्या मैं कहता हूं कोई भी डाइट आपके ऊपर काम नहीं करेगी। वजन कभी नहीं बढ़ेगा। तो ब्लॉग को पूरा पढ़िएगा। सारी चीजें समझ लीजिए ताकि आपको अपना वजन बढ़ाने में कोई प्रॉब्लम नहीं आ सके। वैसे ब्लॉग में आगे बढ़ने से पहले दोस्तों मैं आप सभी लोगों का बहुत ही दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं।  बहुत से लोग मुझसे कहते हैं कि डॉक्टर साहब मैं तो बहुत ज्यादा खाता हूं। पेट बिल्कुल ठूस लेता हूं। फिर भी वजन नहीं बढ़ता है। और इसमें सच बताऊं तो कोई हैरानी की बात नहीं है क्योंकि प्रॉब्लम खाने में नहीं होती है। प्रॉब्लम होती है अब्सॉर्प्शन में। आयुर्वेद में इसको कहते हैं मंदा अग्नि। यानी आपकी जो पाचन शक्ति है, पाचन अग्नि है वो कमजोर हो गई है। मतलब डाइजेस्टिव सिस्टम खाना तो ले रहा है लेकिन उसे पूरे न्यूट्रिएंट्स को अब्सॉर्ब करने में दिक्कत आ रही है। तो सिंपल सी बात है दोस्तों कि अगर आपने दो काम कर लिए तो आपका वजन आसानी से बढ़ भी पाएगा और मेंटेन भी रह पाएगा। तो पहला है पाचन अग्नि को ठीक करना और दूसरा है ऐसे फ़ूड्स को अपनी बॉडी में डालना खाना जो कि आसानी से अब्सॉर्ब हो सके। और यही काम वो तीन फूड्स करते हैं दोस्तों जो कि अब मैं आपको बताने वाला हूं। तो पहली चीज है एक ऐसा नरिशिंग मिल्क जिसे आप रात को सोने से पहले लेंगे। यह मिल्क आपकी बॉडी को अंदर से नरिश करेगा और बिल्ड करेगा। लेकिन इसे आपको हमेशा याद रखिएगा रात में ही लेना है। दिन में नहीं लेना है क्योंकि रात में बॉडी हमारी रिपेयर मोड में होती है। ग्रोथ हॉर्मोंस ज्यादा सीक्रेट होते हैं और टिश्यूज़ बनते हैं। इसलिए रात में अगर इसको आप लेंगे तो आपको सबसे ज्यादा अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे। इसके लिए आप 200 ml दूध लीजिए। इसमें दो चुारे बारीक काट कर डालिए। चार से पांच पानी में भीगे हुए बादाम का छिलका उतारकर इन्हें बारीक काटकर इसमें डाल दीजिए। और एक चम्मच देसी गाय का घी इसमें आप डालिए। अब इस दूध को उबालिए और बस जब एक उबाल आपका इसमें आ जाए तो इसे गिलास में निकालकर हल्का गर्म होने के बाद आराम से आप पी लीजिए और जो छुआारे वगैरह है उनको चम्मच से आप खा लीजिए। दूसरी चीज है एक स्ट्रेंथ बिल्डिंग ड्रिंक जो कि आपको मिड मॉर्निंग लेनी है। यानी सुबह में लगभग 10 11:00 बजे के आसपास। इसके लिए आप रात को 10 काली किशमिश पानी में भिगो दीजिए और सुबह इन किशमिश को एक पके हुए केले के साथ केले को काट लीजिएगा। उसके बाद एक मिक्सर में दोनों को डालिए और ऊपर से एक टेबलस्पून चने का सत्तू डालिए।

आधा कप पानी डालिए और इन सबको अच्छे से ब्लेंड करके एक शेक बना लीजिए और इसे एंजॉय कीजिए। अगर गर्मी का सीजन है तो आप चाहे तो इस शेक को ठंडा करके भी पी सकते हैं। इस शेक को हमेशा आप मिड मॉर्निंग में ही लीजिएगा। शाम में या बिल्कुल सुबह मत लीजिएगा या रात को मत लीजिएगा क्योंकि जो मिड मॉर्निंग होती है इस वक्त आपकी पाचन अग्नि सबसे ज्यादा तेज होती है और न्यूट्रिएंट्स मैक्सिमम अब्सॉर्ब होते हैं और यह शेक जो है थोड़ा सा हैवी होता है तो अगर आप मिड मॉर्निंग में इसको लेंगे 10 11 बजे के आसपास तो आपको डाइजेस्ट करने में भी इससे आसानी होगी न्यूट्रिएंट्स भी इसके ज्यादा अब्सॉर्ब होंगे और ज्यादा फायदा इससे आपको मिलेगा और तीसरी और सबसे इंपॉर्टेंट चीज है दोस्तों एक डाइजेस्टिव चूर्ण जो कि आपके डाइजेशन को सुधारेगा और अब्जॉर्प्शन को बढ़ा देगा देगा। दोस्तों, यह एक्चुअली सबसे पहले मुझे आपको बताना चाहिए था क्योंकि यह वह चीज है जो कि बाकी दोनों फ़ूड्स को प्रॉपर्ली काम करने में मदद करती है। बट स्टिल चलिए, लास्ट में ही बता दे रहा हूं, तो आप इसको समझ लीजिए अच्छे से। अगर आपका डाइजेशन दोस्तों वीक है, तो चाहे आप जो भी ले लें, चाहे घी ले लें, बादाम ले लें, सत्तू ले लें। कुछ भी आपके काम नहीं आएगा। इसलिए इन दोनों फ़ूड्स के साथ में इस चूर्ण को लेना बिल्कुल मत भूलिएगा। इस चूर्ण को बनाने के लिए आप जीरा, अजवाइन और सौंफ को बराबर क्वांटिटी में पहले लीजिए।

फॉर एग्जांपल दो-दो टेबलस्पून या तीनों को तीन-तीन टेबलस्पून आप ले लीजिए और इन्हें हल्की आंच पर पहले ड्राई रोस्ट कर लीजिए। इसके बाद ठंडा होने पर इन्हें आप मिक्सर में डालिए, पीस लीजिए और एक पाउडर बना लीजिए और एक एयर टाइट कंटेनर में डब्बे में डाल के रख लीजिए। इस चूर्ण को लंच के बाद आधा चम्मच और डिनर के बाद आधा चम्मच गुनगुने पानी के साथ लेना शुरू कर दीजिए। यह आपके डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिवेट करता है। गैस्ट्रिक जूसेस का सिकक्रेशन बढ़ा देता है और गैस को बाहर निकालने के साथ-साथ आपके पेट को भी हल्का करता है। अब चलिए वो तीन रूल्स बताता हूं दोस्तों जिनके बिना आप सही तरीके से अपना वेट गेन नहीं कर पाएंगे। तो पहला रूल होता है धीरे-धीरे चबाकर खाना और सुकून से बैठकर खाना। फोन देखते हुए खाना, जल्दी-जल्दी खाना, यह डाइजेशन को 50% तक कमजोर कर देता है। मुंह में सलाइवा खाने को प्रीडाइजेस्ट करता है। इसलिए जितना ज्यादा आप चबाओगे पेट पर उतना ही कम लोड पड़ेगा और अब्सॉर्प्शन भी चीजों का उतना ही अच्छा होगा। दूसरा रूल है खाना खाते वक्त पानी नहीं पीना। खाने के साथ पानी पीने से डाइजेस्टिव जूसेस डाइल्यूट हो जाते हैं। इसलिए हमेशा खाना खाने के 30 मिनट के बाद ही पानी पिए। खाने के बीच में या उससे पहले पानी ना पिए। और रूल नंबर तीन है रात को 10:30 तक सो जाना। यह सबसे ज्यादा इग्नोर करने वाला एक ऐसा चीज है दोस्तों जो कि आजकल बहुत ज्यादा कॉमन हो गई है। हम सभी लोग रात को 11-1:00 बजे तक 12:00 बजे तक कभी-कभी तो 2-2 बजे तक जागते हैं और सोचते हैं कि हम बड़े कूल हैं। लेकिन असल में हम सबसे बड़े बेवकूफ हैं। दोस्तों, वेट गेन के लिए ग्रोथ हॉर्मोन चाहिए हमें और रिसर्च कहती है कि यह हॉर्मोन जो है सबसे ज्यादा डीप स्लीप के दौरान रात को 11:00 से 2:00 बजे के बीच सिकक्रट होता है।

इसलिए बड़े बुजुर्ग जो कहते थे ना कि अर्ली टू बेड एंड अर्ली टू राइस मेक्स अ मैन हेल्दी, वेल्थी एंड वाइस तो वो बिल्कुल सही था। अगर आप टाइम से सोएंगे आपकी बॉडी में ग्रोथ हार्मोन टाइम से रिलीज होगा। बॉडी में इंप्रूवमेंट भी आएगा। आपकी मसल्स भी बिल्ड होंगी। आपकी ग्रोथ भी होगी। सब कुछ अच्छे से चलेगा। इसलिए रात को टाइम से सोइए और टाइम से सुबह उठने की आदत डालिए। दोस्तों, वेट गेन कोई रॉकेट साइंस नहीं है। सही चीजें अगर आप लेते हैं, सही टाइम पर लेते हैं, सही तरीके से लेते हैं, तो आपका वजन जरूर पड़ेगा और सेहत पर भी आपके कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। जो लोग आपके आसपास दोस्तों पतलेपन से परेशान हैं, उन्हें यह वीडियो जरूर दिखाइएगा, शेयर कीजिएगा। कमेंट में मुझे बताइए कि आपका वेट कितना है और आप अपना वेट गेन करने के लिए क्या करना चाहते हैं और अगर वीडियो पसंद आई हो, कुछ नया सीखा हो तो लाइक करके जाइए, सब्सक्राइब कीजिए और बेल आइकन भी दबा दीजिए ताकि आने वाले टाइम में जितनी भी ब्लॉग हम लोग बनाएं, डालें उन सभी का नोटिफिकेशन आपको टाइमली मिलता रहे। अगेन आप सभी लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया हमें 10 मिलियन की फैमिली बनाने के लिए और आगे भी इस तरह से सपोर्ट करते रहिएगा। कीप सपोर्टिंग, कीप लविंग। मैं आपसे फिर मिलूंगा एक नई वीडियो में। तब तक के लिए अपना ध्यान रखिए। हंसते रहिए, मुस्कुराते रहिए।

Leave a Comment