सिर्फ 7 दिन चावल का पानी लगाओ – चेहरा कांच जैसा चमकेगा

अगर आपकी स्किन डल है, डार्क स्पॉट्स हैं या फिर कॉम्प्लेक्शन अनइवन हो गया है तो एक काम कीजिए। आज से 7 दिन तक सिर्फ चावल का पानी अपनी स्किन पर लगाइए। जी हां, सिर्फ 7 दिन तक और फिर खुद अपना चेहरा आईने में देखिए और मुझे बताइए कि फर्क पड़ा या नहीं। मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि आपको इससे बहुत ही जबरदस्त रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे। वैसे अगर आप यह सोच रहे हैं कि चावल तो हम रोजाना खाते हैं। इसमें ऐसी क्या खास बात है तो जान लीजिए कि जो चावल का पानी होता है इसके अंदर तीन बहुत ही पावरफुल कंपाउंड्स होते हैं। और ये कंपाउंड्स आपकी स्किन का कालापन, दाग धब्बे और डलनेस को जड़ से खत्म करने की ताकत रखते हैं। पहला कंपाउंड होता है कोजिक एसिड जो कि आपकी स्किन को साफ करता है और दाग धब्बे और एनीवन टोन को ठीक करने में आपकी हेल्प करता है। और दूसरा होता है फेरुलिक एसिड। यह जो होता है यह भी एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट ही है जो कि आपकी स्किन को यूवी डैमेज से और फ्री रेडिकल से प्रोटेक्ट करता है।

आपको पता है दोस्तों ₹100 से लेकर ₹5000 तक के जो महंगे-महंगे सीरम्स आप लोग लेकर लगाते हैं ना उनमें यही फेरुलिक एसिड डाला जाता है और चावल का पानी इसका एक नेचुरल सोर्स है और इसमें आपको यह बिल्कुल फ्री में मिल जाता है। और तीसरा कंपाउंड है इनोसिटोल। यह एक नेचुरल ह्यूमििकेंट है। मतलब यह आपकी स्किन के अंदर मॉइस्चर को खींच कर लॉक कर देता है। जिस तरह से स्पोंज में पानी अब्सॉर्ब हो जाता है। बिल्कुल वैसे ही जो ये इनोसिटोल है, यह स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखता है। और हाइड्रेट स्किन मतलब कम रिंकल्स, कम डलनेस और ज्यादा ग्लो। और यह मेरा पर्सनल ओपिनियन नहीं है दोस्तों। यह साइंस कहती है। एक स्टडी में पाया गया कि राइस स्टार्च वाले पानी में सिर्फ 15 मिनट अपनी स्किन को सोक करने से डैमेज्ड स्किन की जो हीलिंग कैपेसिटी है वो 20% तक इंप्रूव हो जाती है। और अगर आप इसे फर्मेंट कर लें तो इसमें लैक्टिक एसिड भी बन जाता है जो कि एक नेचुरल एक्सफोलिएंट है। मतलब यह डेड स्किन सेल्स को हटाता है और नई स्किन को आने देता है जिससे कि राइस वाटर की एफिशिएंसी कई गुना बढ़ जाती है।

और इसीलिए जापान और कोरिया जैसे देशों में राइस वाटर सदियों से स्किन केयर रूटीन में यूज होता आया है। और अब वही सीक्रेट आज मैं आपको राइस वाटर के तीन सबसे पावरफुल रेमेडीज के साथ बताने वाला हूं। पहली रेमेडी है दोस्तों सबसे सिंपल और सबसे इफेक्टिव राइस वॉटर टोनर। यह रेमेडी उनके लिए परफेक्ट है जिनकी स्किन ओवरऑल डल हो गई है। कॉम्प्लेक्शन अनइवन है या हल्के डार्क स्पॉट्स आते जा रहे हैं। इसे बनाने के लिए आप आधा कप चावल को एक गिलास के बर्तन में डालिए और उसमें ऊपर से दो कप पानी डाल दीजिए। अब इन चावलों को आप 30 से 40 मिनट तक भिगोने दीजिए और बीच-बीच में दो-तीन बार उनको अच्छे से हिला लीजिए। घुमा घुमाकर थोड़ा सा उसे मसल भी लीजिए ताकि जो स्टार्च है वह पानी में अच्छे से आ जाए। और फिर इस पानी को आप छानकर एक कांच के बोतल के अंदर निकाल लीजिए। इस पानी को चेहरे पर लगाने से पहले अपना चेहरा आप अच्छे से धोएं और उसके बाद एक कॉटन के पैड को राइस में राइस के इस पानी में भिगोकर आप पूरे चेहरे के ऊपर हल्के हाथ से लगाइए। बिल्कुल ऐसे जैसे आप टोनर लगाते हैं। इसे आप दिन में सिर्फ दो टाइम सुबह और रात लगा सकते हैं।

बस लगाकर सूखने दीजिए। बाद में धोने की भी कोई जरूरत इसमें आपको नहीं है। अब जैसा मैंने आपको बताया था दोस्तों कि फर्मेंटेड राइस वाटर जो होता है वो और भी ज्यादा इफेक्टिव होता है। तो अगर आप और ज्यादा पावरफुल रिजल्ट देखना चाहते हैं तो इस वाटर को आप 24 से 48 घंटे तक रूम टेंपरेचर पर रखकर छोड़ दीजिए और ऐसा करने से क्या होगा कि इसके अंदर फर्मेंटेशन हो जाएगा। फर्मेंटेड राइस वाटर जो होता है इसमें कोजिक एसिड और फेरोलिक एसिड की कंसंट्रेशन काफी ज्यादा होती है। तो रिजल्ट्स भी जाहिर सी बात है आपको इसमें और ज्यादा मिलेंगे। राइस वाटर को एक बार तैयार करके आप फ्रिज में रख सकते हैं। नॉर्मल वाला राइस वाटर जो होता है, यह पांच से सात दिन तक आपका चलेगा और फर्मेंटेड वाला लगभग 14 दिन तक। और ध्यान रखिएगा कि अगर स्मेल बहुत ज्यादा इसमें से आने लगे, कोई बुरी सी स्मेल आने लगे, तो इसको मत इस्तेमाल कीजिएगा। लेकिन हां राइस वाटर जो होता है आपका फर्मेंटेड वाला उसमें थोड़ी सी खट्टी स्मेल वैसे नॉर्मली भी आती है। तो उतनी हल्की-फुल्की अगर खट्टी या फर्मेंटेड वाली जो स्मेल आ रही है तो नॉर्मल है। बट अगर बहुत बुरी बदबू आए साड़े में अंडे की सी स्मेल आए या वो बर्दाश्त लायक ना लगे आपको तो उसको आप इस्तेमाल मत कीजिएगा। उसको आप फेंक दीजिए और फिर फ्रेश बनाकर उसी को इस्तेमाल कीजिए। इस वाटर को यूज करके दो से तीन हफ्तों में स्किन में आपको हल्का ग्लो दिखने लगेगा और लगभग छ से आठ हफ्तों में डार्क स्पॉट्स में नोटिसेबल कमी आने लगेगी। दूसरी रेमेडी

उन लोगों के लिए है जिनको टारगेटेड ट्रीटमेंट चाहिए। मतलब किसी स्पेसिफिक जगह पर डार्क स्पॉट्स हैं, पिगमेंटेशन है या फिर डेड स्किन की वजह से चेहरा बिल्कुल बेजान सा लग रहा है तो यह रेमेडी आपके लिए ज्यादा सूटेबल रहेगी। इसके लिए आपको चाहिए दो टेबलस्पून चावल का आटा। घर पर मिक्सर में आप चाहे तो उसको बना सकते हैं कच्चे चावल को पीसकर। नहीं तो बाजार में मिल जाए तो वहां से भी ले सकते हैं। एक टीस्पून आपको चाहिए रॉ हनी और पांच से छह बूंदे आपको चाहिए नींबू का रस। अब इन तीनों चीजों को पहले आप अच्छे से मिक्स करके एक स्मूथ पेस्ट बना लीजिए। और फिर इस पेस्ट को अपने डार्क स्पॉट्स पर और पिगमेंटेशन वाली जगह पर लगाइए। या पूरे फेस पर अगर धाग धब्बे बहुत ज्यादा फैले हुए हैं तो आप चाहे तो पूरे फेस पर भी इसको आप लगा सकते हैं। इसके बाद 15 से 20 मिनट लगाकर रहने दीजिए और फिर हल्के गर्म पानी से धोकर साफ कर लीजिए। चावल का जो आटा होता है यह एक जेंटल एक्सफोलिएटर है जो कि डेड स्किन सेल्स को निकालता है। बिना आपके स्किन को इरिटेट किए। शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है और माइल्ड एंटीबक्टीरियल भी होता है और नींबू में विटामिन सी होता है जो कि डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में मदद करता है। इसे आपको बस हफ्ते में दो से तीन बार लगाना है। रोजाना लगाने की जरूरत नहीं होती है। वैसे अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है या जल्दी लाल हो जाती है तो इस रेमेडी में आपको नींबू की जगह एक टीस्पून गुलाब का जल यूज़ करना है। क्योंकि नींबू जो है सेंसिटिव स्किन पर सूटेबल नहीं लगता है।

जलन वगैरह कर देता है। गुलाब का जल अगर आप डालेंगे तो उसमें आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी। अब तीसरी और सबसे पावरफुल रेमेडी जो है दोस्तों, यह एक ऐसा देसी उपटन है जो कि आपके घर में कुछ किचन की चीजों से आप आसानी से बना सकते हैं। यह रेमेडी डल स्किन, अनइवन स्किन टोन और टैनिंग के लिए बहुत ही ज्यादा कमाल की चीज है। यह उपटन हमारी दादी नानी के जमाने से चला आ रहा है और अब मॉडर्न साइंस ने भी कंफर्म किया है दोस्तों कि इसके जो इंग्रेडिएंट्स हैं वो बहुत ही बढ़िया काम करते हैं और प्रूवन है आपकी स्किन टोन को इंप्रूव करने के लिए। इसके लिए आपको बस तीन चीजें चाहिए होंगी। दो टेबलस्पून भीगे हुए चावल जिन्हें आपने दो-ती घंटे पहले पानी में भिगोकर रखा हुआ हो। एक चुटकी हल्दी ले लीजिए और एक टेबलस्पून दूध की ताजी मलाई ले लीजिए। सबसे पहले आप भीगे हुए चावल को मिक्सर में दरदरा पीस लीजिए। यानी थोड़ा मोटा-मोटा सा पीस लीजिए। बिल्कुल स्मूद पीसना नहीं है आपको। थोड़ा मोटा ही टेक्सचर इसका आपको रखना है। अब इसमें एक चुटकी हल्दी और एक टेबलस्पून मलाई को मिला लीजिए। और इस उपटन को अपने चेहरे और गर्दन के ऊपर हल्के हाथ से लगाइए। 10 से 15 मिनट तक सूखने दीजिए। पूरा नहीं सूखने देना है। जब यह जो है सेमी ड्राई हो जाए तो उसके बाद गीली उंगलियों से हाथ की उंगलियों को गीला करके हल्के-हल्के सर्कुलर मोशन में स्क्रब कीजिए और उसके बाद पानी से साफ कर लीजिए। इस उपटन में चावल एक नेचुरल एक्सफोलिएट की तरह काम करता है। डेड स्किन सेल्स को उतारता है।

हल्दी मेलानिन प्रोडक्शन को कम करती है और मलाई स्किन को अंदर से नरिश करती है। लैक्टिक एसिड से हल्का सा ब्राइटनिंग इफेक्ट भी आपको देती है। इस रेमेडी को बस हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कीजिए। पहले इस्तेमाल से ही आपकी स्किन सॉफ्ट और फ्रेश फील होने लगेगी और लगभग तीन-चार हफ्तों में आपको अपनी ब्राइटनेस में नोटिसेबल इंप्रूवमेंट नजर आएगा। तो दोस्तों आज आपने जाना कि आपके किचन में रखे हुए चावल जो हैं आपकी स्किन के लिए कितने ज्यादा पावरफुल है। ये तीनों रेमेडीज बहुत ही सिंपल है, सस्ती भी है और साइंस बैग्ड भी है। अब आप मुझे बताइए कि इन तीनों में से कौन सी रेमेडी आप सबसे पहले ट्राई करने वाले हैं। कमेंट में मुझे जरूर लिख के बताइएगा जब आप लोग कमेंट करते हैं। मुझे बहुत अच्छा लगता है। और अगर यह ब्लॉग आपको पसंद आई हो, हेल्पफुल लगी हो, तो अपने घर वालों के साथ शेयर कीजिए और I तब तक के लिए अपना ध्यान रखिए, हंसते रहिए, मुस्कुराते रहिए। रोज कुछ ना कुछ नया सीखते रहिए ताकि आप रह सकें हेल्दी हमेशा।

Leave a Comment